32.1 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ का पहला स्कूल मेधा योग–1 कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न…

IMG 20251119 WA0075

गिरिडीह:गिरिडीह जिले के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित किशोरों के लिए पहला स्कूल मेधा योग–1 कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय और जिले दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है।

तीन दिवसीय कोर्स (17 से 19 नवंबर) में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने—

  • प्राणायाम
  • योग
  • द आर्ट ऑफ लिविंग की फ्लैगशिप लयबद्ध श्वास प्रक्रिया सुदर्शन क्रिया
  • एकाग्रता प्राणायाम
  • नैतिक मूल्यों एवं जीवन कौशल

जैसी महत्वपूर्ण तकनीकें सीखीं, जिसने उनके मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास पर सकारात्मक प्रभाव डाला।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फ़ैकल्टी मयंक सिंह, धनबाद की सोनी कुमारी, और सिक्किम के भूषण राय ने किया। विद्यार्थियों ने पूरे सत्र के दौरान गहरी रुचि दिखाई और मानसिक दबाव प्रबंधन, स्टेज फियर कम करना, सार्वजनिक वक्तृत्व, और मानसिक स्वच्छता जैसे कौशल आत्मसात किए।

विद्यालय प्रबंधन का कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग मिला। विद्यालय की प्राचार्या ममता शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय टीम ने भी भविष्य में अन्य कक्षाओं के लिए इस प्रकार के कोर्स आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री जोरावर सिंह सलूजा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का स्वागत करते हुए इस पहल को सफल बनाने में हर संभव सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन गिरिडीह जिले में किशोरों और बच्चों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रमों की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा तथा अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के चिरकुंडा में जर्जर सरकारी क्वार्टर के आड़ मे करोड़ों की अवैध लॉटरी छप रही थी,बिक रही थी,ऐसे
01:41
Video thumbnail
शेखपुरा:उर्स मेले में गायब हुए था 10 वर्षीय बालक,ऐसे हुआ बरामद...
02:10
Video thumbnail
भाजपा सरकार में हुए JPSC घोटाले में सवाल पूछने पर हकला गयें रूपेश सिन्हा...?
00:49
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular