26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बिहार में बाढ़ का कहर: गंगा-कोसी और गंडक नदी उफान पर, गांवों का टूटा मुख्यालय से संपर्क…

बिहार(BIHAR): बिहार में एक बार फिर बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। गंगा, कोसी, गंडक और अन्य प्रमुख नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे दर्जनों जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से पूरी तरह कट चुका है और लोग ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।

गंगा का बढ़ता जलस्तर: फसलें बर्बाद, गांव उजड़ रहे

गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि ने न सिर्फ हजारों हेक्टेयर फसलों को बर्बाद कर दिया है, बल्कि किनारे बसे गांवों की खुशहाली भी छीन ली है। पटना, भोजपुर, भागलपुर, कहलगांव और अजगैवीनाथ धाम समेत कई इलाकों में गंगा और कोसी नदियां उफान पर हैं। नवगछिया क्षेत्र में दोनों नदियों का संयुक्त प्रभाव विकराल रूप ले चुका है।

जवइनिया गांव: धीरे-धीरे गंगा में समा रहा है पूरा वजूद

भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित जवइनिया गांव की स्थिति सबसे दयनीय है। यहां गंगा नदी के तेज कटाव ने एक-एक घर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कभी खुशहाल रहे इस गांव में अब सिर्फ खामोशी, खाली घर और डूबती ज़िंदगियाँ हैं। दर्जनों घर पूरी तरह गंगा में विलीन हो चुके हैं और गांव का मुख्य रास्ता भी कटाव की भेंट चढ़ गया है। वाहनों का प्रवेश अब बंद हो चुका है।

सब्जी की खेती भी तबाह

पटना के दियारा क्षेत्र में सब्जी की खेती पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। यह क्षेत्र राजधानी के लिए सब्जी आपूर्ति का एक प्रमुख स्रोत माना जाता था।

स्थानीय विधायक ने केंद्र सरकार से की गुहार

जवइनिया गांव को बचाने के लिए स्थानीय विधायक राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटील को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के 100 से अधिक घर अब तक गंगा में समा चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा कराए गए सभी बचाव प्रयास असफल रहे हैं।

विधायक की मांग:

  • उत्तर प्रदेश के नौरंगा से लेकर जवइनिया तक पिचिंग व बोल्डर लगाकर कटाव निरोधी कार्य कराया जाए।
  • केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से आपदा राहत दल भेजे।
  • गांव के विस्थापित लोगों के लिए वैकल्पिक पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular