26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर मचा बवाल…

मथुरा:वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह धमकी फेसबुक पोस्ट के ज़रिए दी गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने एक फेसबुक कमेंट में संत प्रेमानंद महाराज को धमकी देते हुए लिखा — “अगर वो मेरे घर की बात करता तो मैं उसका गला काट देता।”
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई और यूजर्स ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बयान को लेकर मचा बवाल

दरअसल, संत प्रेमानंद महाराज हाल ही में महिलाओं और सामाजिक मूल्यों को लेकर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने युवाओं को नैतिक जीवन और मर्यादित आचरण की सलाह दी थी। साथ ही गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड कल्चर पर सवाल उठाते हुए इसे समाज के लिए हानिकारक बताया था।
उनके इस बयान को कुछ लोगों ने समर्थन दिया, जबकि कई वर्गों ने इसे विवादित और आपत्तिजनक करार दिया।

पुलिस से कार्रवाई की माँग

इस धमकी के बाद संत प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों और समर्थकों ने गंभीर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग की है। अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर मामले को लेकर लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है।

क्या बोले संत प्रेमानंद?

इस पूरे मामले में अभी तक संत प्रेमानंद महाराज की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन उनके करीबियों ने बताया कि संतजी समाज को नैतिकता और संयम का संदेश देते रहे हैं, और उनका कोई भी बयान किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं होता।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular