24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

“हनुमान जयंती 2026: तिथि, शुभ योग और पूजा विधि”…

हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती(Hanuman jayanti) मनाई जाती है, जिसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान आज भी अपने भक्तों की रक्षा के लिये पृथ्वी पर मौजूद हैं। यही वजह है कि इस दिन देशभर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आयोजन किये जाते हैं। इस शुभ अवसर पर भक्त प्रभु को सिंदूर, बूंदी, चोला और बेसन के लड्डू का भोग लगाते हैं।

मान्यता है कि इससे जीवन के भय, कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और साहस, शक्ति तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 1 अप्रैल की सुबह 7.06 बजे होगी, वहीं, 2 अप्रैल सुबह 7.41 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जायेगी। उदया तिथि के आधार पर हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल को मनाया जायेगा।

इस वर्ष हनुमान जयंती(Hanuman jayanti) पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जैसे Hasta Nakshatra शाम 5.38 बजे तक रहेगा। Dhruva Yoga का भी संयोग बनेगा। इसी दिन Mars का Pisces राशि में गोचर होगा। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को भगवान हनुमान से जुड़ा माना जाता है, इसलिये यह संयोग विशेष रूप से शुभ और फलदायी माना जा रहा है।

हनुमान जयंती(Hanuman jayanti) की पूजा विधि
सबसे पहले पूजा स्थल पर चौकी रखकर उस पर लाल रंग का स्वच्छ वस्त्र बिछायें।
चौकी पर भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
भगवान को सिंदूर, फूलों की माला अर्पित करें।
धूप और दीप जलाकर बूंदी का भोग लगायें।
बेसन के लड्डू चढ़ाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
इसके बाद श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
गुड़-चना और पान का बीड़ा अर्पित करें।
अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण करें।
हनुमान जी के मंत्र
ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
इन मंत्रों का जप करने से भक्तों को साहस, बल और संकटों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular