18.7 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

रामगढ़ में 3.5 लाख के नकली पनीर और खोया सहित खाद्य पदार्थ जब्त, बिहार से रांची में खपाने की थी तैयारी

खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली पनीर-खोया की बड़ी चोरी पकड़ी, तीन बसों पर जुर्माना भी लगाया गया

रामगढ़, बिहार: रामगढ़ के खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिहार से रांची अवैध रूप से लाई जा रही नकली खोया, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की बड़ी खेप जब्त कर एक गंभीर मिलावटखोरी का पर्दाफाश किया है। करीब 3.5 लाख रुपये की कीमत वाली 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली पनीर और 200 किलो मुरब्बा जब्त किया गया। विभाग ने तीन बसों पर जुर्माना लगाकर खाद्य सामग्री के अवैध परिवहन को रोका है।

बिहार से रांची लाये जा रहे थे नकली खोया और पनीर

खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि बिहार के बख्तियारपुर से नकली पनीर और खोया भारी मात्रा में बस के माध्यम से रांची लाया जा रहा है। रामगढ़ पुलिस की मदद से टोल प्लाजा के पास तीन बसों की तलाशी ली गई। जांच में नकली पनीर, खोया और मुरब्बा बरामद हुए, जिनकी गुणवत्ता पूरी तरह से संदिग्ध पाई गई। बस मालिकों ने इस खाद्य सामग्री के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया।

यह भी पढ़े : सिमडेगा खटिया एम्बुलेंस – खटिया बनी एम्बुलेंस: सिमडेगा की सड़कों पर सिस्टम की पोल खोलता वीडियो वायरल

नकली पनीर और खोया: जानलेवा मिलावट की कहानी

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नकली पनीर में सिंथेटिक केमिकल, स्टार्च, डिटर्जेंट पाउडर, सिंथेटिक दूध और वनस्पति घी मिलाकर इसे बनाया जाता है। इस नकली उत्पाद में आयोडिन डालने पर वह काला पड़ जाता है, जो इसकी असली पहचान है। ऐसे पनीर का सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है और यह मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। जब्त खाद्य पदार्थों की जांच के लिए सैंपल रांची के लैब में भेजे गए हैं।

जुर्माना और चेतावनी: खाद्य सामग्री के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीनों बसों — आरजू बस, भोजपुर क्लासिक बस और रेखा क्लासिक बस — पर कुल 35,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने बस मालिकों को भविष्य में बिना अनुमति खाद्य सामग्री के परिवहन से बचने की सख्त चेतावनी दी है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने और उपभोक्ताओं को नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मिलावटखोरों की तलाश जारी, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह

खाद्य विभाग और पुलिस अब मिलावटखोरों के रैकेट का पता लगाने में जुटे हैं ताकि नकली खाद्य पदार्थों की आपूर्ति को पूरी तरह रोका जा सके। उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया गया है कि वे संदिग्ध उत्पादों का सेवन न करें और यदि किसी को ऐसे खाद्य पदार्थ मिलें तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दें।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular