23.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 23, 2026

India’s Got Latent Season 2: आलिया भट्ट की मौजूदगी में समय रैना ने ‘जिगरा’ पर किया मजेदार मजाक, वायरल हुआ एपिसोड

India’s Got Latent Season 2: कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ अपने दूसरे सीज़न के साथ वापस आ गया है। पहले सीज़न की सफलता के बाद, दर्शकों में इस शो को लेकर काफी उत्सुकता थी। अब शो का पहला एपिसोड रिलीज़ हो गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। दोनों एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची थीं। एपिसोड के दौरान समय रैना का मज़ाकिया अंदाज़ और कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आई।

समय रैना ने ‘जिगरा’ पर मज़ाकिया कमेंट किया

शो में आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए रैना ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आलिया शो में आई हैं। इस पर आलिया ने मज़ाक में कहा कि उन्हें भी थोड़ा पछतावा हो रहा है। इसके बाद समय रैना ने तुरंत जवाब दिया, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखकर पछतावा हुआ था।” सेट पर मौजूद सभी लोग समय के इस मज़ाक पर हंस पड़े। आलिया भट्ट ने भी इसका मज़ाकिया जवाब दिया और कहा कि कम से कम समय ने फिल्म देखी, इसके लिए वह उनकी शुक्रगुज़ार हैं।

‘कान्स और लेटेंट’ वाली बात पर भी हंसी-मज़ाक हुआ

बातचीत के दौरान रैना ने आलिया से कहा कि उनके बगल में बैठकर उन्हें बहुत घबराहट हो रही है और वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। इसके बाद उन्होंने मज़ाक में कहा कि वह आलिया के पति के भी फैन हैं। इस बात पर शो का माहौल एक बार फिर हंसी-मज़ाक से भर गया। समय ने आलिया से यह भी पूछा कि इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद उन्होंने ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ जैसे शो में आने का फैसला क्यों किया। उन्होंने मज़ाक में कहा, “कहां कान्स और कहां लेटेंट, लेकिन यहां कैमरा सिर्फ़ आप पर है।”

आलिया ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तारीफ़ की

आलिया भट्ट ने जवाब दिया कि लोगों को हंसाने और एंटरटेनमेंट देने के लिए ऐसे शो ज़रूरी हैं। उन्होंने कॉमेडी और एंटरटेनमेंट की भूमिका की तारीफ़ की। शो में आलिया और शरवरी की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।

आलिया और शरवरी ‘अल्फा’ में साथ नज़र आएंगी

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और शरवरी जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नज़र आएंगी। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोपालगंज में अभिभावकों का विरोध, पानी-बिजली की समस्या पर जताई नाराजगी

spot_img
Video thumbnail
MPL प्रबंधन के खिलाफ न्यायालय पहुँचे बेलडांगा निवासी तपन तिवारी, ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के
03:15
Video thumbnail
01:35
Video thumbnail
छपरा
01:30
Video thumbnail
टुंडी में 39 हाथियों के झुंड ने लगभग 9 घरों को पहुंचाया नुकसान,भागने में महिला का कमर टूटा...
09:00
Video thumbnail
टुंडी के पलमा में हाथियों का आतंक,कई घरों को बनाया निशाना,फसल अनाज किया बर्बाद आदिवासी परिवार परेशान
02:59
Video thumbnail
BCCLकी मेगा ई ब्लॉक परियोजना स्वीकृत, लाखों की आबादी को झेलना पड़ेगा विस्थापन का दंस,आंदोलन होगा कब.?
04:55
Video thumbnail
इस ट्रेन के स्लीपर में घुसा सांप तो मची हड़कंप, वायरल वीडियो देखिए...#SnakeInTrain #TrainViralVideo
01:10
Video thumbnail
जमुआ में अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और वाहन जब्त।
02:54
Video thumbnail
पुरुलिया में शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का जोरदार पलटवार, सुदेश महतो पर भी साधा निशाना!
04:09
Video thumbnail
मंदिर में घुस कर अरुण जी कहें डिप्टी मेयर चुनाव में राजपूत को सपोर्ट किया या किसी और को:राज आनंद
00:55

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular