भारत के काउंटर अटैक से लाहौर और कराची में तबाही
स्थान: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, बलूचिस्तान | स्रोत: 11Scopes News
Highlights:
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए जवाबी हमले के बाद लाहौर की सड़कों पर मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। कराची बंदरगाह पर भी भारी नुकसान की पुष्टि हुई है। पाकिस्तान के करीब 15 शहरों को भारत ने निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे वहां के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकत का करारा जवाब
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा नागरिक इलाकों पर हमला करने के बाद भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में त्वरित प्रतिक्रिया दी। भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, और सीमा क्षेत्र में भारी गोलाबारी की गई।
बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश
इसी बीच बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज हो गई है। बलूच फोर्सेस ने पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को ध्वस्त कर दिया है और 14 चौकियों पर कब्जा कर लिया। सूत्रों के अनुसार कई पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं।
भारतीय सेना का चौथा मिलिट्री टारगेट पूरा
भारत के जवाबी हमलों में पाकिस्तान का चौथा मिलिट्री विमान भी ध्वस्त कर दिया गया है। भारतीय सेना की यह कार्रवाई पूरी तरह से योजनाबद्ध और सटीक रही, जिससे पाकिस्तान को भारी सैन्य क्षति पहुंची है।
LOC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की सतर्कता
LOC पर पूरी रात दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी चलती रही, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को विफल कर दिया। राजस्थान और पंजाब से भी पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई। वहीं, BSF ने सांबा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सात आतंकियों को मार गिराया।
यह भी पढ़े : ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह, हार्पी ड्रोन से हमला
अमेरिका की चिंता: परमाणु युद्ध की आशंका
इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिका ने चिंता जताते हुए कहा है, “हम भारत से हथियार डालने को नहीं कह सकते, लेकिन भगवान करे कि परमाणु युद्ध न हो।” इससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी तनाव बढ़ गया है।






















