32.6 C
Jharkhand
Monday, May 25, 2026

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, एयर डिफेंस सिस्टम ने 15 शहरों पर हमले को किया नाकाम

भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

नई दिल्ली, 9 मई 2025 — भारत ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के 15 प्रमुख शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने सभी प्रयासों को विफल कर दिया।

Highlights:

INS विक्रांत की अरब सागर में तैनाती, नौसेना भी पूरी तरह तैयार

पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने एक व्यापक सैन्य अभियान की योजना बनाई। INS विक्रांत, भारत का स्वदेशी विमानवाहक पोत, पहले ही अरब सागर में करवर तट के पास तैनात कर दिया गया था। इसके स्ट्राइक ग्रुप में विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और अन्य सहायक जहाज शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट है कि भारत हर स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार था।

भारत की तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई

‘ऑपरेशन सिंदूर-1’ के तहत भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमले की योजना बनाई, लेकिन भारतीय सेनाओं ने पहले से ही माकूल तैयारी कर रखी थी।

एयर डिफेंस सिस्टम की बड़ी सफलता

7-8 मई 2025 की रात पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, लुधियाना, कपूरथला, आदमपुर, बठिंडा, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना की आकाश, MRSAM, Zu-23, L-70 और शिल्का जैसी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणालियों ने सभी हमलों को हवा में ही निष्प्रभावी कर दिया।

पाकिस्तान के एफ-16 और JF-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। यह एफ-16 विमान सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद भारतीय सीमा के पास निशाना बना।

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ब्लैकआउट और सायरन

हमलों की आशंका को देखते हुए इन तीन सीमावर्ती राज्यों के कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट कर दिया गया और सुरक्षा सायरन बजा दिए गए। रियासी जिले के वैष्णो देवी मंदिर और श्रीनगर के कई इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली कटौती की गई। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और घरों के भीतर रहने की अपील की।

भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पाकिस्तान की साइबर वार की साजिश

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान भारत पर साइबर अटैक की भी तैयारी कर रहा है। सरकार ने आम जनता को आगाह किया है कि वे अज्ञात नंबर से आने वाले कॉल या मैसेज से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

भारतीय नौसेना की जवाबी कार्रवाई, कराची बंदरगाह को किया निशाना

सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह पर सटीक हमला कर उसे आंशिक रूप से नष्ट कर दिया है। साथ ही फैसलाबाद में हुए बड़े धमाकों से पाकिस्तान की सेना में हड़कंप मच गया है। कई पाकिस्तानी अधिकारी और जनरल देश छोड़कर भागते नजर आए।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का बयान

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पुष्टि की कि भारत के एयर डिफेंस नेटवर्क ने सभी हमलों को बेअसर कर दिया और सभी लक्ष्य सुरक्षा में रहे। मलबे के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि ड्रोन और मिसाइल पाकिस्तानी सीमा से लॉन्च किए गए थे।

भारत तैयार, जवाब देने में नहीं करेगा देरी

ऑपरेशन सिंदूर‘ न केवल आतंक के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारतीय सेना हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। भारत की एकीकृत रक्षा प्रणाली ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी दुस्साहस का सटीक जवाब दिया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
पुरुषोत्तम मास में श्री मदभागवत कथा 25 से 31 तक जियलगढ़ा कंगालों में हो रहा है आयोजन...
02:53
Video thumbnail
झरिया कोयरीबांध में दो पक्षों में जमकर मारपीट,कई घायल मामला पहुंचा थाना,जांच शुरू
07:25
Video thumbnail
जमुआ:महज 4000 के लिए विवाहिता को मारने का सनसनीखेज आरोप, पुलिस जांच में जुटी..!
02:53
Video thumbnail
12 घण्टे बिजली कट से आक्रोशित लोगों ने किया पावर हाउस का घेराव,मौके पर रागिनी सिंह ने दी चेतावनी...
05:55
Video thumbnail
पटना : नो टोबैको डे पर IMA का जागरूकता मार्च, “टोबैको को ना, लाइफ को हां” का डॉक्टरों ने दिया संदेश.
01:57
Video thumbnail
2027 के पंचायत चुनाव में कैसे भाजपा मारेगी बाजी! अनुशासन हीनता को ले कार्यकर्ताओं को दी गई हिदायत..
04:43
Video thumbnail
महिलाओं को दूसरी क़िस्त कब देगी सरकार,कहीं खजाना खाली तो नही,तेजस्वी का बड़ा तंज...
00:50
Video thumbnail
CJP Zen G को भड़काने की साजिश या सिर्फ व्यंग्य?पाकिस्तान-बांग्लादेश से 63%फॉलोअर्स बड़ी साजिश तो नही!
03:20
Video thumbnail
सर्जिकल ICU बना तंदूर! मरीजों को घर से पंखा लाकर झलने को मजबूर परिजन,SNMMCH प्रबंधन कब लेगा संज्ञान?
02:07
Video thumbnail
टाईगर जयराम महतो की भावुक अपील,किडनी बेच दो आंख बेच दो लेकिन जमीन मत बेचो...
01:02

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!