29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

IRCTC Account Verification Mandatory: Indian Rail जल्द ही Unverified Accounts को Block करेगा

IRCTC Account Verification Mandatory , 13 करोड़ में से 1.2 करोड़ अकाउंट ही अब तक आधार से जुड़े, रेलवे ने शुरू की जांच

IRCTC पर अकाउंट सत्यापन अनिवार्य किया जा रहा है। रेलवे ऑटो बुकिंग पर सख्त हो गई है और आधार से लिंक न होने वाले अकाउंट जल्द हो सकते हैं बंद। जानें पूरी जानकारी। IRCTC Account Verification Mandatory-अगर नहीं किया अकाउंट का वेरिफिकेशन तो फिर अकाउंट हो सकता है बंद

IRCTC Account Verification Mandatory: रेलवे ने शुरू किया बड़ा अभियान

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने और ऑटोमेटेड टूल्स से की जा रही फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के लिए IRCTC account verification mandatory कर दिया है। यदि आपने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, तो जल्द कर लें क्योंकि रेलवे जल्द ही इन unverified अकाउंट्स को बंद करने जा रहा है।

तत्काल टिकट बुकिंग का विश्लेषण

24 मई से 2 जून 2025 तक की ऑनलाइन बुकिंग डेटा से पता चला है:

  • एसी क्लास में: पहले ही मिनट में केवल 5615 टिकट बुक हुए, जबकि पहले घंटे में कुल 92861 टिकट (86 प्रतिशत) बुक हो चुके थे।

  • गैर एसी क्लास में: पहले 10 मिनट में 66.4 प्रतिशत और पहले घंटे में 84.02 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग पूरी हो गई।

इससे यह साबित होता है कि ऑनलाइन तत्काल टिकट सामान्य यात्रियों को भी मिल रहे हैं और सिस्टम पारदर्शी हो रहा है।रेलवे का एआई आधारित अभियान

रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अपने विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से बीते 6 महीनों में:

  • 2.4 करोड़ अकाउंट डीएक्टिवेट किए

  • 20 लाख अकाउंट संदिग्ध पाए गए, जिनकी जांच जारी है

वर्तमान में IRCTC पर 13 करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर हैं, जिनमें से सिर्फ 1.2 करोड़ अकाउंट ही आधार से प्रमाणित हैं। अब रेलवे ने उन सभी अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है जो अभी आधार से लिंक नहीं हैं।

यह भी पढ़े : बकरीद सुरक्षा मॉक ड्रिल झंडा चौक हजारीबाग में पुलिस की कार्रवाई, कानून तोड़ने वालों को दी चेतावनी

IRCTC Account Verification Mandatory क्यों?

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार:

“भारतीय रेल जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार सत्यापन शुरू करेगा। इससे जरूरत के समय वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।”

रेलवे का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि IRCTC account verification mandatory बनाकर केवल वास्तविक यात्रियों को तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट की सुविधा दी जाए।

एजेंटों पर भी सख्ती

आईआरसीटीसी ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत एजेंट भी विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में टिकट बुक नहीं कर सकते। यह सुविधा केवल आधार सत्यापित खाताधारकों को दी जाएगी।

क्या करें?

  • अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करें

  • सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करें ताकि आप प्राथमिकता सूची में शामिल हो सकें

  • ऑटोमेटेड टूल्स का प्रयोग न करें — यह आपके अकाउंट को ब्लॉक कर सकता है

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular