18.7 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

Jharia Land Dispute: BCCL की जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद, महिला ने मारपीट और धमकी का लगाया आरोप

Jharia Land Dispute: सिंदरी अनुमंडल क्षेत्र के झरिया थाना अंतर्गत कोयरीबांध में BCCL की जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं, आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए विवादित जमीन को BCCL की सार्वजनिक भूमि बताया है।

महिला ने रिश्तेदारों पर मारपीट का लगाया आरोप

पीड़िता निभा कुमारी के अनुसार, 29 जून को उनके चाचा, चाची, चचेरे भाई और अन्य रिश्तेदारों ने कथित तौर पर उनके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। उनका कहना है कि घटना के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। इलाज के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।

Jharia Land Dispute 1

पीड़िता का आरोप है कि वह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं, जबकि उनके दोनों भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनका कहना है कि रिश्तेदार उन्हें घर छोड़ने के लिए लगातार धमकाते हैं और पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन पर चल रहे न्यायालयीन मामले को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: PM Modi-Japan Summit: भारत और जापान के बीच AI, फार्मा सहित कई समझौते, जानें क्या-क्या हुआ

आरोपी पक्ष ने लगाए कब्जे के आरोप

दूसरी ओर, आरोपी पक्ष के चमन लाल का कहना है कि विवादित भूमि BCCL की सार्वजनिक जमीन है, जिस पर पीड़िता के परिवार ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान बनाया है। उनका आरोप है कि समझाने पर पीड़िता का परिवार विवाद और गाली-गलौज करता है।

Jharia Land Dispute 2

आरोपी पक्ष ने यह भी दावा किया कि पीड़िता के परिवार की ओर से उनके परिवार को भी धमकियां दी जा रही हैं।

पुलिस ने कहा- आवेदन मिला, जांच जारी

पीड़िता का कहना है कि वह कई बार थाना और संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत लेकर जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने राजापुर कोलियरी और एरिया-9 कार्यालय में भी शिकायत देने की बात कही है।

Jharia Land Dispute 3

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular