19.7 C
Jharkhand
Wednesday, November 4, 2026

Chandil Dam Tourism Development: चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

Chandil Dam Tourism Development, सरायकेला-खरसावां: झारखंड के चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को परिवार के साथ चांडिल डैम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने डैम की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इसके समग्र विकास पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को डैम और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए दीर्घकालिक एवं पर्यावरण अनुकूल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया।

चांडिल डैम में इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। योजनाबद्ध तरीके से इस क्षेत्र का विकास होने पर यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इससे स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाएं तैयार करते समय प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाए। पर्यटन सुविधाओं का विस्तार इस तरह हो कि क्षेत्र की प्राकृतिक पहचान प्रभावित न हो।

बोटिंग और पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नौकायन यानी बोटिंग की व्यवस्था को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो इस क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का विस्तार होगा।

इसके साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को भी मजबूत करने की जरूरत बताई गई। अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था तैयार करने को कहा गया, जिससे पर्यटन गतिविधियों का संचालन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से हो सके।

जल प्रबंधन और बिजली उत्पादन पर भी बनेगी कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने चांडिल परियोजना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने जल प्रबंधन और बिजली उत्पादन सहित परियोजना से जुड़े दूसरे पहलुओं पर भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि डैम और उसके आसपास के क्षेत्र का विकास केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसमें जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

धातकीडीह जाने के क्रम में पहुंचे चांडिल डैम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धातकीडीह जाने के क्रम में चांडिल डैम पहुंचे थे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मौजूद थे। इसके अलावा कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और चांडिल के एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार करने पर जोर रहेगा। प्रस्तावित योजना में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय रोजगार, पर्यटकों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन को भी शामिल किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38
Video thumbnail
चंकी पांडेय पहुंचे धनबाद, दिया सोशल मीडिया पर छा जाने का टिप्स...
01:21
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular