25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी (JIO PC)’…

जियो ने लॉन्च किया ‘जियो-पीसी (JIO PC)’, बिना महंगे हार्डवेयर के केवल ₹400 प्रति माह में मिलेगी वर्चुअल कंप्यूटिंग की ताकत

भारत में डिजिटल इनोवेशन को एक और बड़ी उड़ान मिली है। रिलायंस जियो ने देश का पहला क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफ़ॉर्म — जियो-पीसी (JIO PC ) लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्ट समाधान किसी भी टीवी स्क्रीन को हाईएंड पर्सनल कंप्यूटर में बदलने में सक्षम है — वो भी बिना किसी खास हार्डवेयर की जरूरत के।

क्या है जियो-पीसी?

Jio PC एक क्लाउड कंप्यूटिंग आधारित सर्विस है, जो आपके टीवी को एक पावरफुल वर्चुअल कंप्यूटर में बदल देती है। इसके लिए केवल JioFiber या Jio AirFiber कनेक्शन और एक कीबोर्ड-माउस की जरूरत होती है। स्क्रीन पर JioPC ऐप लॉन्‍च करें, लॉगइन करें और कंप्यूटिंग शुरू करें।

केवल ₹400/माह से शुरू, फ्री ट्रायल भी उपलब्ध

  • सब्सक्रिप्शन प्लान की शुरुआत ₹400 प्रति माह से होती है।
  • नए यूजर्स को पहले महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।
  • पे-एज़-यू-गो मॉडल: जितना उपयोग करें, उतना ही भुगतान करें।
  • कोई लॉक-इन पीरियड नहीं, और ना ही मेंटेनेंस का झंझट।

महंगे पीसी को कहें अलविदा

Jio का दावा है कि यह वर्चुअल पीसी रोजमर्रा के कामों के अलावा गेमिंग, ग्राफिक रेंडरिंग और AI टूल्स तक को सहजता से चला सकता है। इतनी क्षमता वाला पारंपरिक कंप्यूटर बाजार में ₹50,000 से ऊपर का आता है, जबकि JioPC केवल ₹400 प्रतिमाह में उपलब्ध है।

क्या-क्या मिलेगा यूजर्स को?

  • 512 GB क्लाउड स्टोरेज
  • Adobe Express जैसे टूल्स मुफ्त में
  • सभी प्रमुख AI-आधारित एप्लिकेशन
  • फास्ट प्रोसेसिंग और स्केलेबल स्टोरेज
  • Adobe के साथ पार्टनरशिप के तहत जियो-पीसी यूजर्स को ‘Adobe Express’ का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, जो एक प्रोफेशनल ग्राफिक डिजाइन और कंटेंट एडिटिंग टूल है।

डेटा सुरक्षा और हैक-प्रूफ सिस्टम

जियो-पीसी सिर्फ किफायती ही नहीं बल्कि सुरक्षित भी है। इसमें नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा दी गई है जो इसे वायरस, मैलवेयर और हैकिंग से बचाती है। आपका सारा डाटा क्लाउड में सुरक्षित स्टोर होता है, जिसे आप कहीं से भी, कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।

ALSO READ: देवघर हादसा: कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल

कैसे करें इस्तेमाल?

  1. अपने Jio Set-Top Box को टीवी से जोड़ें।

  2. कीबोर्ड और माउस को कनेक्ट करें।

  3. स्क्रीन पर JioPC ऐप खोलें और लॉग इन करें।

बस इतना ही! अब आपका टीवी एक स्मार्ट वर्चुअल पीसी बन चुका है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular