24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

धनबाद नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर बाउरी पहुँचे कतरास, पार्टी पदाधिकारियों संग की विशेष बैठक…

धनबाद: बाघमारा के कतरास स्थित भाजपा कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर बाउरी और सरोज सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान धनबाद नगर निगम चुनाव के भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल भी मौजूद थे। बैठक में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की भी उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करना था। इस मौके पर कतरास अंचल के कुल आठ वार्डों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ विशेष चर्चा की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमर बाउरी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की मांग थी कि निकाय चुनाव जल्द कराए जाएँ और मतदान ईवीएम के माध्यम से हो। लेकिन राज्य सरकार भाजपा और उसके संगठित कार्यकर्ताओं से भयभीत है, इसी कारण चुनाव में देरी की गई और बैलेट पेपर से मतदान कराने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे और अपने प्रत्याशी को विजयी बनाएँगे।

धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
वहीं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी संजीव अग्रवाल की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं और प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने को लेकर उत्साहित हैं, जिसका असर जमीनी स्तर पर साफ़ देखने को मिल रहा है।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular