29.2 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

कतरास बाजार में नाली निर्माण का शिलान्यास, जलजमाव से मिलेगी राहत…

कतरास:धनबाद नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। वार्ड संख्या-03 स्थित कतरास बाजार में नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह और स्थानीय पार्षदों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत आएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों में इस योजना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसका स्वागत किया।

इस दौरान महापौर संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि शहरवासियों को बेहतर और स्थायी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कतरास बाजार में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने भरोसा जताया कि नाली निर्माण पूरा होने के बाद जलनिकासी व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और बाजार क्षेत्र में आवागमन भी सुगम होगा। साथ ही, इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

spot_img
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular