25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

धनबाद मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला के झरिया स्थित चुनावी कार्यालय उद्घाटन, समर्थन में बढ़ रहा जनविश्वास….

धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय उद्घाटन की प्रक्रिया अनवरत जारी है।इसी क्रम में वार्ड संख्या 43 स्थित इंद्रा चौक, हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार को मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ जहां जबरदस्त जनसमर्थन और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि धनबाद की जनता बदलाव के लिए तैयार है और एक नए, विश्वसनीय नेतृत्व की तलाश में है।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर की गई। इस अवसर पर तेज नारायण सिंह, कमलेश सिंह, मनीष साव, अभिषेक सिंह, कुंदन सेन, रवींद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों एवं समर्थकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में रवि बुंदेला के संकल्प, दूरदर्शी सोच और धनबाद के समग्र विकास के विज़न पर विश्वास व्यक्त किया। बड़ी संख्या में लोग उनके जनहितकारी अभियान से जुड़ते हुए दिखाई दिए, जो यह दर्शाता है कि धनबाद की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी पर आधारित नेतृत्व चाहती है।

रवि बुंदेला ने इस अवसर पर कहा कि उनका संकल्प धनबाद को आधुनिक, व्यवस्थित और जनसुविधाओं से परिपूर्ण शहर बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि धनबाद के उज्ज्वल भविष्य का जनआंदोलन है, जिसमें आम जनता की सहभागिता सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिल रहा अपार जनसमर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि धनबाद की जनता सकारात्मक बदलाव के लिए एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उन्हें अपना समर्थन दे रही है।

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि रवि बुंदेला का अभियान निरंतर मजबूत हो रहा है और उनके विकास के संकल्प को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular