25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सतकौड़ी नगर की जेवर दुकान में लूटपाट कर गोली भी चलाई…

झारखंड: रामगढ़ थ थाना से महज 500 मीटर दूरी पर गोलपार के सतकौड़ी नगर मैं अपराधियों ने जीएस ज्वेलर्स
नामक थोक आभूषण कारोबारी के दुकान में धावा बोला।

यहां अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी आशीष साह पर वार कर घायल कर दिया और जेवरात व नकD – लूट कर फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की।

यह घटना रविवार की देर शाम करीब 7 बजे की है। चार-पांच नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधियों के भागने के क्रम में मुहल्ले में ही एक देसी पिस्तौल गिर गया। जिसे पुलिस ने एक खोखा व पिस्तौल को जब्त किया है। घायल कारोबारी का घर भी दुकान के बगल में ही है।

पुलिस ने घायल आशीष साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अपराधियों ने दुकान से करीब दो से तीन लाख रुपए नकद और करीब दो-तीन लाख कीमत के आभूषण लूट लिए।

बताया गया कि दुकान में जीएस ज्वेलर्स के मालिक आशीष साह, उनके पिता जगदीश साह व एक स्टाफ थे। इस बीच दो बाइक से अपराधी आए और दुकान में पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने लगे तो आशीष साह ने विरोध कर अपराधियों से उलझ गए। हाथापाई के दौरान अपराधियों ने आशीष पर वार कर घायल कर दिया जबकि, उसके पिता व स्टाफ भी अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। शोर मचाने पर घर से आशीष साह की माता भी बाहर निकल आई।

इस दौरान उनके साथ ही धक्का मुक्की में सिर पर चोटें आई। लेकिन, अपराधियों ने जेवर व नकद लूटने के बाद फायरिंग कर बाइक से फरार हो गए। हालांकि, अपराधियों
का एक देसी पिस्तौल गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जांच कर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। हमारे संवाददाता करमजीत सिंह जग्गी ने विशेष बातचीत की आसपास के लोगों से।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular