झारखंड:झारखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी के तबादले की अधिसूचना जारी की है।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारी लंबे समय से एक ही पद पर तैनात थे, जबकि कुछ को हाल ही में प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी दी गई है।
इस बड़े फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और चुस्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सभी अधिकारियों को जल्द नई तैनाती पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।





















