32.8 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

पटना में कल से धकाधक दौड़ेगी मेट्रो, CM नीतीश दिखाएंगे हरी झंडी…

पटना : राजधानी पटना को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। वर्षों के इंतजार के बाद पटना मेट्रो का पहला चरण तैयार हो गया है और इसका उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। पहले फेज में न्यू ISBT से भूतनाथ तक 4.3 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो चलेगी, जिसमें तीन स्टेशन न्यू ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ शामिल हैं।

शनिवार को मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर (CMRS) जनक कुमार गर्ग ने मेट्रो सेवा को हरी झंडी दे दी। शुरुआत में मेट्रो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। किराया भी तय कर दिया गया है न्यू ISBT से जीरो माइल तक 15 रुपये और न्यू ISBT से भूतनाथ तक 30 रुपये का किराया होगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री मेट्रो कॉरिडोर-1 के तहत पटना जंक्शन से मीठापुर तक 9.35 किलोमीटर लंबे भूमिगत टनल और छह अंडरग्राउंड स्टेशनों का शिलान्यास भी करेंगे। इस परियोजना पर कुल 2565.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसका काम 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।

कॉरिडोर-1 दो भागों में बांटा गया है। पहले हिस्से में रुकनपुरा, राजा बाजार और चिड़ियाघर स्टेशन शामिल हैं, जिन पर 1147.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरे हिस्से में विकास भवन, विद्युत भवन और पटना जंक्शन स्टेशन का निर्माण होगा, जिसकी लागत 1418.30 करोड़ रुपये है।

मेट्रो में हाईटेक सुविधाएं
पटना मेट्रो की हर बोगी में 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर डिब्बे में दो इमरजेंसी बटन और माइक की सुविधा है, जिससे आपात स्थिति में यात्री ड्राइवर से बात कर सकते हैं और कंट्रोल रूम को अलर्ट किया जा सकता है।

प्रत्येक मेट्रो में तीन बोगियां होंगी, जिनमें 138 यात्रियों के बैठने और 945 यात्रियों के खड़े होने की जगह होगी।

मधुबनी पेंटिंग से सजी बोगियां
पटना मेट्रो की खास बात इसका लोकल टच है। मेट्रो की बोगियों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया गया है। नारंगी रंग की इन बोगियों पर बिहार के प्रमुख दर्शनीय स्थलों जैसे गोलघर, महावीर मंदिर, बुद्ध स्तूप, नालंदा और महाबोधि वृक्ष की तस्वीरें लगाई गई हैं।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!