25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, गिरिडीह व संबलपुर में बेचते थे चोरी की गाड़ियां

खुफिया सूचना पर की गई छापेमारी, तीन बाइक बरामद, पूर्व में जा चुके हैं जेल

धनबाद: धनबाद पुलिस को खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। एक संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो धनबाद से मोटरसाइकिल चोरी कर गिरिडीह और संबलपुर में बेचते थे। बरामद वाहनों में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना, छापेमारी में मिली सफलता

दिनांक 15.05.2025 को धनबाद के खुफिया पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी धनबाद से बाइक चोरी कर अन्य जिलों में बेच रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) एवं थाना प्रभारी धनबाद को सूचित किया गया। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 903010F0 सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया।

गिरफ्तार आरोपी

छापेमारी के दौरान निम्नलिखित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया:

  • विकास राम, उम्र 30 वर्ष

  • सुनिता उर्फ कोरीला, उम्र 26 वर्ष

  • मोहिउद्दिन अंसारी, उम्र 50 वर्ष

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं

बरामद बाइकें

पुलिस टीम ने मौके से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं:

  1. हीरो पैशन प्रो (बिना नंबर प्लेट)

    • चेचिस नंबर: HA10ACHHG34339

  2. हीरो ग्लैमर (काला रंग)

    • चेचिस नंबर: MBLJAW10BGJ18973

  3. पैशन प्रो (काला रंग)

    • इंजन नंबर: HA10ACKHD59210

छापामारी दल के सदस्य

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस दल के सदस्य थे:

  • सुझीत कुमार सिंह

  • मुकेश हेम्ब्रम

  • राम कृष्णा मांझी

  • शीला लकड़ा (महिला पुलिस)

  • एवं सशस्त्र बल के अन्य सदस्य

यह भी पढ़े : क्राइम मीटिंग में सिटी एसपी अजीत कुमार का सख्त निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद और लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें

आगे की कार्रवाई जारी

धनबाद पुलिस द्वारा इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह अन्य जिलों में भी सक्रिय हो सकता है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular