16.7 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

क्राइम मीटिंग में सिटी एसपी अजीत कुमार का सख्त निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद और लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें

क्राइम मीटिंग: थाना प्रभारियों को चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं; न्यायालय संबंधी मामलों में तेजी लाने का भी निर्देश

धनबाद — नगर क्षेत्र में बढ़ती कानून-व्यवस्था की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में सिटी एसपी श्री अजीत कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और सर्किल इंस्पेक्टर्स को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और कोर्ट मामलों में तेजी लाने के लिए विशेष रूप से कहा।

थाना क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश

सिटी एसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बैंक, एटीएम, शॉपिंग मॉल और ओवर ब्रिज निर्माण स्थल जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया।

प्राथमिकी दर्ज करने में कोताही न बरतें: सिटी एसपी

श्री अजीत कुमार ने चेतावनी दी कि कोई भी थाना एफआईआर दर्ज करने में कोताही न करे। किसी फरियादी को न्याय मिलने में बाधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने और वारंट, समन, इश्तेहार, कुर्की जैसे आदेशों को समय से निष्पादित करने का भी आदेश दिया।

लंबित मामलों की समीक्षा और लापरवाही पर नाराज़गी

मीटिंग के दौरान सिटी एसपी ने प्रत्येक थाना में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। जिन थानों में बड़ी संख्या में केस लंबित पाए गए, उनके थाना प्रभारियों से कारण पूछा गया। उन्होंने कहा कि कांडों के निष्पादन में कोई भी लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं होगी।

ट्रैफिक और पेट्रोलिंग को लेकर भी दिशा-निर्देश

एसपी ने बैंक मोड़ ओवर ब्रिज के निर्माण को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही। इसके साथ ही रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने और सक्रिय गश्ती दलों की तैनाती के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े : निरसा विधायक अरूप चटर्जी के प्रयास से जल्द होगा MPL का विस्तार, 800 मेगावाट के दो प्रोजेक्ट से खुलेगा रोजगार का रास्ता

बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना

सिटी एसपी ने मीटिंग के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों की सराहना की और अन्य अधिकारियों को भी उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग में डीएसपी विधि व्यवस्था श्री नौशाद आलम, डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार, डीएसपी साइबर श्री संजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय श्री शंकर कामती सहित नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षक उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular