24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सीट शेयरिंग पर बोले सांसद मनन मिश्रा — “अंत होगा बढ़िया”, NDA में सब कुछ ठीक रहेगा…

पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सीट शेयरिंग को लेकर कोई गंभीर मतभेद नहीं है और “अंत बिल्कुल बढ़िया होगा।”

मनन मिश्रा ने कहा,

घर में थोड़ा-बहुत अंतर होता है, लेकिन सब सुलझा लिया जाएगा। एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा और हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

उन्होंने बताया कि सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला आज या कल तक हो सकता है। साथ ही यह भी जोड़ा कि बातचीत अब लगभग अंतिम चरण में है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

महागठबंधन पर साधा निशाना

महागठबंधन पर निशाना साधते हुए सांसद मिश्रा ने कहा,

गठबंधन के नाम पर जो दल एकजुट हैं, उनका कोई ठोस अस्तित्व नहीं है। यह गठबंधन 50 से भी कम सीटों पर सिमटने जा रहा है।

AIMIM पर प्रतिक्रिया

जब पत्रकारों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा बिहार में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा,

यह उनका अधिकार है। वे चुनाव लड़ना चाहते हैं, यह अच्छी बात है। मुस्लिम मतों पर उनका बड़ा दावा है, लेकिन देखना होगा कि जनता क्या निर्णय लेती है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular