42.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

छपरा में एक बार फिर आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर पिकअप में सवार 3 की मौत, 9 घायल…

छपरा: सारण जिले के छपरा में एक बार फिर आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। लगातार दूसरी बार हुए इस हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। खास बात यह है कि दो दिन पहले यानी 6 मई को भी आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें चार लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा और देर रात यात्रा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना एनएच-531 पर बनवार फ्लाईओवर के समीप हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में सवार सभी लोग एक आर्केस्ट्रा टीम के सदस्य थे, जो रातभर कार्यक्रम करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार गूंज उठी। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाने की पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल और एकमा अस्पताल भेजा गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दाउदपुर थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने बताया की मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को लेकर जताई जा रही है।

गौरतलब है कि 6 मई को भी छपरा में आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हुई थी, जिसमें चार सदस्यों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से कलाकारों और उनके परिवारों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात के समय भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

spot_img
Video thumbnail
असम की गर्भवती युवती से दु'ष्क'र्म का आरोपी राजू साव को जेल,धनबाद के आपणो घर सोसायटी में अक्षत
00:46
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!