24.5 C
Jharkhand
Saturday, May 9, 2026

डोमगढ में दहेज हत्यारोपी दो लोगो को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल…

झरिया: सिंदरी पुलिस ने 30 वर्षीय अर्चना पांडेय के हत्या के आरोपी विजय पांडेय और मनीष पांडेय को डोमगढ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोनो आरोपी दहेज हत्या के आरोप में पिछले तीन साल से फरार थे।अर्चना पांडेय का शव 8 नवंबर 2023 को डोमगढ स्थित आवास से सिंदरी पुलिस ने बरामद किया था।मृतका की मां शर्मा उत्तरपाडा हुगली ने पुलिस को दिए गए आवेदन मे आरोप लगाई थी कि उनकी पुत्री अर्चना पांडेय की हत्या दहेज को लेकर उसके ससुराल वालों ने कर दिया है।

शिकायत कर्ता ने पुत्री के स्वसुर विजय पांडेय पति मनीष पांडेय सास मीना देवी जेठ पप्पु पांडेय और सुमित पांडेय तथा जेठानी प्रभा देवी पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगायी थी।सिंदरी पुलिस ने कांड संख्या 103/23 में सभी आरोपियों पर भादवि की धारा 498 ए .302,323,504,506 तथा दहेज प्रतिरोध कें अंतर्गत मामला दर्ज किया था।सभी आरोपी पुलिस की आंख में धूल झोंककर सिंदरी में ही परिवहन व्यवसाय कर रहे थे।

नव पदस्थापित थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका अर्चना पांडेय के स्वसुर विजय पांडेय और पति मनीष पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
जामताड़ा पुलिस को अपराध और साइबर ठगी के खिलाफ मिली बड़ी सफलता,5 शातिर अपराधी गिरफ्तार...
02:49
Video thumbnail
निशांत को मंत्री बनाना परिवारवाद नही,रामकृपाल यादव ने राजद पर साधा निशाना...
00:57
Video thumbnail
जामताड़ा पुलिस को अपराध और साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है।
02:48
Video thumbnail
बहुत देर से आंखें लगी थी हुजूर आते आते बहुत देर कर दी....
00:24
Video thumbnail
NDA अपने नेताओं के बेरोजगार बेटों को मंत्री बना रोजगार दी और TRE 4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज:कांग्रेस
01:54
Video thumbnail
पश्चिम बंगाल की धरती और वहां की जनता को पीएम मोदी ने किया कुछ इस तरह से साक्षात दंडवत प्रणाम..
00:12
Video thumbnail
TRE 4 के अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला...
05:18
Video thumbnail
पश्चिम बंगाल में भगवा युग का आगाज,शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद का लिया शपथ,पीएम मोदी बने साक्षी
00:57
Video thumbnail
नियंत्रित ट्रक ने राहगीरों को रों,दा चार की मौ,त दर्जनों घायल घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के ईसरी
02:06
Video thumbnail
IIT ISM नौकरी पेशेवरो के लिए लेकर आया है 100 सीट पर एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम
05:07

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!