33.7 C
Jharkhand
Thursday, May 14, 2026

ईस्ट सेंट्रल रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल, दानापुर में मेन्सुट्रुअल हाइजीन‘‘ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम ‘‘पुलकित पंख‘‘ का आयोजन…

हाजीपुर:  पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा सुनीता सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 06.05.2026 को ईस्ट सेंट्रल रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल, दानापुर में ‘‘मेन्सुट्रुअल हाइजीन‘‘ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम ‘‘पुलकित पंख‘‘ का आयोजन किया गया जिसका थीम वाक्य था – “Give wings to confidence”

इस कार्यक्रम में संबंधित विषय को मनोरंजक ढंग से छात्राओं को समझाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । मासिक धर्म विषय पर डॉ. श्रेया झा ने सभी छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी, शारीरिक तथा मानसिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए उचित परार्मश दिया तथा इससे संबंधित सभी भ्रांतियों का निवारण किया ।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने सभी छात्राओं से इस विषय पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर उनके मन से संकोच और भय को दूर किया तथा नए आत्मविश्वास का संचार किया । साथ ही, इस रेलवे स्कूल में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा सुनीता सिंह के शुभ हाथों से किया गया । इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन, दानापुर की अध्यक्षा निशी देव भी उपस्थित थीं ।

कार्यक्रम के समापन पर 150 से अधिक छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन तथा फुड पैकेट वितरित किया गया । इस अवसर पर संगठन की सचिव मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्षा  पूनम श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रियंका सिंह तथा कार्यकारिणी की सभी सदस्याएं तथा महिला कल्याण संगठन, दानापुर की कार्यकारिणी की सभी सदस्याएं उपस्थित थीं ।

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
जमुआ बाजार में दुकान में घुसकर गुंडागर्दी, मारपीट के बाद कैश और सामान लूटे
02:06
Video thumbnail
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर
03:18
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टेक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग करने पर बनी सहमति...
07:34
Video thumbnail
काफिला में गाड़ी कम करेंगे तो माफिया लोग कब गिरा देगा...?PM मोदी की अपील का BJP के VVIP पर असर...
00:17
Video thumbnail
शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की जान गई
02:46
Video thumbnail
चिरकुंडा में बड़ी चोरी टली, ग्रामीणों के शोर से पाइप छोड़ भागे चोर
04:06
Video thumbnail
झरिया:दो वाहनो के पास लेने में हुए विवाद में जमकर मारपीट,तीन घायल
01:59
Video thumbnail
झाड़ियों में मिला युवक का श'व,पुलिस ने घटना स्थल से किया बाइक और मोबाईल जब्तहत्याकांड की, जांच शुरु..
01:54
Video thumbnail
हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व और वर्तमान DGP की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने फिर उठाया सवाल....
07:33
Video thumbnail
डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर,पेपर लीक की घटना की CBI जांच की अनुसंशा
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!