जमुआ: सूर्य हसदा की हत्या को लेकर इलाके में आक्रोश गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की जमुआ विधायक मंजू कुमारी के नेतृत्व में आज एक विशाल आक्रोश प्रदर्शन रैली निकाली गई।
रैली की शुरुआत इंद्रा गांधी उच्च विद्यालय से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आम जनता जुटे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए लोग “सूर्य हसदा को न्याय दो”, “CBI जांच हो” और “दोषियों को सजा दो” जैसे नारे लगाते आगे बढ़े।
भीड़ में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति साफ़ दिख रही थी। सबकी एक ही मांग थी—सूर्य हसदा की हत्या की निष्पक्ष जाँच CBI से कराई जाए।
रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुँची, जहाँ विधायक मंजू कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “यह हत्या सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की आवाज को दबाने की कोशिश है। जब तक CBI जांच नहीं होगी और असली गुनहगारों को सजा नहीं मिलेगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”
इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी सरकार और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि गिरिडीह जिले में रिम्स 2 का निर्माण होनी चाहिए
वहीं दूसरी और JMM नेतओ ने पलटवार करते हुए
सूर्या हांसदा पर क्या कहा





















