धनबाद: बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र के नवागढ़ मोड़ से इस वक्त की बड़ी खबर—यहाँ एक बारूद ले जा रहा टैंकर मोड़ पर सब्जी खरीद रहे एक राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खरखरी बस्ती निवासी 55 वर्षीय मो. हैदर के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि क्योंकि टैंकर इंडियन ऑयल का था और बीसीसीएल में बारूद सप्लाई का कार्य करता था, इसलिए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी दी जाए।
सूचना पर बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण तब मानें, जब उन्हें आश्वासन दिया गया कि संबंधित विभाग से उचित मुआवजे पर सहमति बनवाई जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया और यातायात बहाल हुआ।





















