30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद में 12 अक्टूबर से संसद खेल महोत्सव 2025 का होगा शुभारंभ..20 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल….

धनबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित किए जा रहे संसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आगाज 12 अक्टूबर को धनबाद में होगा। इस महोत्सव की शुरुआत बिरसा मुंडा स्टेडियम, धनबाद में की जाएगी। आयोजन की विस्तृत जानकारी सांसद ढुल्लू महतो ने सरायढेला स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।

महोत्सव का उद्देश्य और भागीदारी:

सांसद ने बताया कि यह खेल महोत्सव खेल भावना, स्वास्थ्य, और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी इलाकों से करीब 20,000 प्रतिभागी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।

महोत्सव के तहत फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, जूडो, एथलेटिक्स, शतरंज, क्रिकेट, बैडमिंटन और तीरंदाजी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विशेष आकर्षण:

इस बार संसद खेल महोत्सव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वॉकिंग रेस और दिव्यांगजन के लिए व्हीलचेयर रेस जैसी अनूठी प्रतियोगिताएं भी शामिल की गई हैं। सांसद ने इसे प्रधानमंत्री के संदेश —
“Fit Yuva, Strong Senior, Inclusive Bharat” — को धरातल पर उतारने की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।

आयोजन क्षेत्र:

महोत्सव का आयोजन धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत झरिया, सिंदरी, हरना, निरसा, बोकारो और चंदनकियारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा।

सांसद की अपील:

सांसद ढुल्लू महतो ने युवाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा:

“खेल सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और भाईचारे का प्रतीक है। संसद खेल महोत्सव हमारी ऊर्जा, एकता और उत्साह का परिचायक बनेगा।”

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular