28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

रेल टेका–डहर छेका आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी..आजसू पार्टी ने दिया समर्थन…

धनबाद:कुड़मी समाज को एसटी (अनुसूचित जनजाति) सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को “रेल टेका–डहर छेका” कार्यक्रम के तहत रेल रोको आंदोलन की योजना बनाई गई है। इस आंदोलन को लेकर आजसू पार्टी ने खुलकर समर्थन जताया है। धनबाद के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

आजसू पार्टी की ओर से धनबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि कुड़मी समाज अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 20 सितंबर को कुड़मी समाज पूरे झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रेलवे स्टेशनों पर रेल रोको कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगा।

मंटू महतो ने कहा:

“हमारी किसी समाज से कोई लड़ाई नहीं है। हम सिर्फ अपना संवैधानिक अधिकार चाहते हैं। कुड़मी समाज वर्षों से उपेक्षित रहा है, अब वक्त आ गया है कि हमारी आवाज को सरकार सुने।”

आंदोलन का दायरा और उद्देश्य:

इस आंदोलन का असर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई रेलखंडों पर देखने को मिल सकता है। समाज का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से रेलमार्गों को अवरुद्ध कर केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान इस लंबे समय से लंबित मांग की ओर आकर्षित करेंगे।

आजसू पार्टी का रुख:

आजसू ने इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा है कि जब तक कुड़मी समाज को उसका संवैधानिक हक नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी ने राज्य सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने और संवैधानिक पहल करने की अपील की है।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular