डुमरी: डुमरी विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर निमियाँघाट थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान आजसू पार्टी की यशोदा देवी, जो डुमरी प्रभारी एवं सक्रिय नेत्री के रूप में जानी जा रही हैं, बैठक को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि –
“दुर्गा पूजा आपसी सौहार्द और भाईचारे का पर्व है। इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है।”
यशोदा देवी ने समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान आपसी सहयोग और एकजुटता का परिचय दें।
वहीं, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक और साफ-सफाई पर विशेष जोर देने की बात कही।
इस तरह शांति समिति और प्रशासन ने मिलकर आश्वासन दिया कि इस वर्ष भी डुमरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।






















