बाघमारा: बाघमारा थाना क्षेत्र के लुतीपहाडी मैदान में स्टॉक किये ग्रामीण जलापूर्ति योजना की पाइप को दीनदहाड़े चोरी कर ले जाते हुए श्रीराम इपीसी लिमिटेड के अधिकारियों ने दो ट्रक और एक हाइड्रा मशीन को मौके से पकड़ लिया। जिसकी सुचना बाघमारा पुलिस को डी गई।सुचना मिलने पर बाघमारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।पुलिस घटनास्थल से दो पाइप लोड ट्रक और एक हाइड्रा मशीन को जब्त कर थाना ले आयी।साथ ही कुछ लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कंपनी के प्रोजेक्ट जीएम रूपेश कुमार यादव ने बताया कि लुतीपहाडी मैदान में पाइप रखा हुआ था,सुचना मिली की कुछ लोग पाईप को अवैध तरीके से हाइड्रा के द्वारा दो ट्रकों में लोड किया जा रहा है।सुचना देने पर मौके पर पुलिस पहुंची। छानबीन करने पर पता चला कि ट्रके एवं हाइड्रा चालक ने कृष्णा अभय दुबे सिंह के कहने पर पाइप को ट्रकों पर लाद कर रामगढ़ रांची ले जा रहे थे।पूछताछ के लिए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।कंपनी के साइड इंचार्ज नरेश प्रसाद साहू के लिखित शिकायत पर पुलिस मामले कि जाँच कर रही है।






















