42.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

भारत के प्रधानमंत्री ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे…

धनबाद : भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने और इसके संस्थापक, गुरुदेव रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे 10th मई 2026 को, आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र, बेंगलुरु में।

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संस्था के झारखंड मीडिया प्रभारी अजय मुखर्जी ने जानकारी दी।

भारत के इस सबसे दूरगामी मानवीय एवं आध्यात्मिक आंदोलन के साढ़े चार दशक पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस वैश्विक समागम में 182 से अधिक देशों के प्रतिभागी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित होंगे। यह आयोजन समाज के हर वर्ग राजनेताओं, सिविल सेवकों, किसानों, इंजीनियरों, गृहिणियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को एक मंच पर लाएगा, जो गुरुदेव के दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन के वैश्विक प्रभाव का एक अनूठा उत्सव होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य वक्तव्य देंगे तथा नव-निर्मित ‘ध्यान मंदिर’ एक विशेष ध्यान कक्ष का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वे मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित राष्ट्रव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ

• शासन, व्यवसाय, मीडिया, शिक्षा, कला-संस्कृति और नागरिक समाज में नैतिकता पर केंद्रित वैश्विक नेतृत्व संवाद और शिखर सम्मेलन।

• 182 देशों की विविध संस्कृतियों को प्रस्तुत करते हुए संगीत, नृत्य और कलात्मक अभिव्यक्तियों से सुसज्जित सांस्कृतिक महोत्सव।

• 13 मई 2026 को गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में ‘विश्व शांति हेतु वैश्विक ध्यान’ सभी के लिए निःशुल्क और विश्वभर में सीधा प्रसारित।

• भारत के 450 से अधिक जिलों में कार्यरत अनसुने दैनिक नायकों (Unsung Heroes) को सम्मानित करने के विशेष समारोह।

• विभिन्न क्षेत्रों और सार्वजनिक सेवाओं में अधिक मानवीय और सतत व्यवस्थाएँ विकसित करने पर केंद्रित नीति एवं विषयगत गोलमेज चर्चा।

गुरुदेव रवि शंकर

“एक स्वस्थ समाज की पहचान है- हर चेहरे पर मुस्कान। यही लक्ष्य है, जिसके लिए हम पिछले 45 वर्षों से निरंतर प्रयासरत हैं।”

spot_img
Video thumbnail
असम की गर्भवती युवती से दु'ष्क'र्म का आरोपी राजू साव को जेल,धनबाद के आपणो घर सोसायटी में अक्षत
00:46
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!