31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

धनबाद में फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की तैयारी, 177 दुकानदारों को दुकाने हुईं आवंटित …

धनबाद: फुटपाथ दुकानों और ठेला-खोमचा के कारण शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए नगर निगम धनबाद ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट रोड से डीआरएम चौक तक के सभी फुटपाथ दुकानदारों को लॉटरी के जरिए वेंडिंग जोन में दुकान नंबर आवंटित कर दिए गए। निगम ने साफ कर दिया है कि तय समय के भीतर वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं होने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद के कोहिनूर मैदान स्थित वेंडिंग जोन में 192 दुकाने है। 177 फुटपाथ दुकानदारों ने आवेदन दिया था।जिन्हे आज दुकाने नंबर के साथ आवंटित कि गई। नंबर का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के तहत की गई।वेंडिंग जोन की दुकानों का आवंटन नए सिरे से किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में फुटपाथ दुकानदार मौजूद रहे।

पूर्व में फुटपाथ दुकानों के वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं होने पर 172 दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया गया था।

बहरहाल नगर निगम की इस पहल से शहर में जाम की समस्या कम होने और यातायात व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने से सड़कें खाली होंगी, ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और दुकानदारों को भी स्थायी जगह मिल सकेगी।निगम ने चेतावनी दी है कि जिन दुकानदारों को दुकान आवंटित की गई है।

मेयर संजीव सिंह ने बताया कि वेंडिंग जोन में हर व्यवस्था देने का प्रयास किया जा रहा है जिसमे ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर तरह की सामग्री की खरीददारी कर सकेंगे।

नगर निगम ऐसे और भी स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की पहल तेज कर दी है ताकि शहर के सड़कों पर फुटपाथ दुकानों की वजह से जाम की स्थिति नहीं बने।

नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि शहर के कई और इलाकों में वेंडिंग जोन तैयार करने के लिए जगह चिन्हित किये जा रहे है।वेंडिंग जोन जैसे जैसे तैयार होंगे. उस क्षेत्र के वेंडरो को शिफ्ट किया जायेगा।

 

 

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular