गोमो:गोमो क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों के सब्र का बांध तोड़ चुकी है। हालात ऐसे हैं कि पूरे क्षेत्र को महज 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भीषण गर्मी और अंधेरे से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार आज फूट पड़ा।
आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में पावर हाउस पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने SDO के सामने ही अपनी बात रखते हुए बिजली व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया। लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायत के बावजूद हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा ,





















