29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में हाई कोर्ट ने सजा बरकरार रखी

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी सज़ा को बरकरार रखा और निचली अदालत के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। इसका मतलब है कि उन्हें वापस जेल जाना होगा।

मामला ₹5 करोड़ के लोन से जुड़ा है

यह मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ उधार लिए थे। फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बाद पैसे लौटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि समय पर पैसे न लौटा पाने के कारण चेक बाउंस का मामला कोर्ट तक पहुंचा।

पहले सरेंडर किया था और ज़मानत मिली थी

सुनवाई के दौरान, राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सरेंडर किया था और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। बाद में उन्हें इस मामले में ज़मानत मिल गई थी। उस समय उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी आर्थिक मुश्किलों के बारे में भी बात की थी।

मुश्किल दौर में साथी कलाकारों का साथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों जिनमें सोनू सूद, अजय देवगन, सलमान खान और गुरमीत चौधरी जैसे एक्टर शामिल हैं ने मुश्किल समय में राजपाल यादव का साथ दिया। कुछ प्रोड्यूसर्स और कलाकारों ने तो उन्हें एडवांस पेमेंट देकर फिल्मों में काम करने के मौके भी दिए।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन जारी, जानें कब गाना या बजाना होगा अनिवार्य

अब आगे क्या होगा?

दिल्ली हाई कोर्ट के ताज़ा फैसले के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट ने कहा कि बकाया रकम चुकाने के मौके पहले भी दिए गए थे। अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि राजपाल यादव आगे क्या कानूनी कदम उठाते हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular