27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

Ranchi News: रिम्स (RIMS) में वेंटिलेटर के इंतजार में नवजात बिरहोर की मौत, 40 मिनट तक नहीं मिला बेड

Ranchi News: जमशेदपुर से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था बच्चा, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Ranchi News: राजधानी रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में इलाज के अभाव में एक नवजात बिरहोर बच्चे की मौत का हृदय विदारक मामला सामने आया है। जमशेदपुर से बेहतर इलाज के लिए रेफर किए गए 4 दिन के इस बच्चे को रिम्स में लगभग 40 मिनट तक बेड नहीं मिला, और वेंटिलेटर खाली होने के इंतजार में वह घंटों तक एंबुलेंस में पड़ा रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

जन्म से ही थी सांस लेने में तकलीफ

परिजनों ने बताया कि बच्चे का जन्म जमशेदपुर में हुआ था और जन्म के समय से ही वह रोया नहीं था, साथ ही उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसी गंभीर स्थिति के कारण उसे रिम्स रेफर किया गया था।

सेंट्रल इमरजेंसी से पीडियाट्रिक वार्ड तक भटके परिजन

रिम्स (RIMS) की सेंट्रल इमरजेंसी में लाने के बाद कर्मियों ने परिजनों को बताया कि पीडियाट्रिक वार्ड जाकर पता करें कि बेड खाली है या नहीं, तभी बच्चे को एडमिट किया जाएगा। परिजन बेड का पता कर वापस लौटे और एंबुलेंस से बच्चे को पीडियाट्रिक वार्ड ले गए। लेकिन, वहाँ डॉक्टरों ने बच्चे की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ: Dhanbad News: एसएसपी ने किया बरवाअड्डा थाना के नए भवन का निरीक्षण, जल्द शिफ्ट करने का दिया निर्देश

इस घटना ने रिम्स की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर आपातकालीन स्थिति में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और उचित इलाज न मिलने का आरोप लगाया है।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular