26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Chapra News: छपरा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Chapra News: कोपा थाना क्षेत्र के बगीचे में हुई घटना, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Chapra News: सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे हुई, जब युवती एक लड़के से मिलने बगीचे में गई थी। इसी दौरान चार युवक वहाँ आ गए। युवकों को आता देखकर वह लड़का, जिससे युवती मिलने गई थी, वहाँ से फरार हो गया। इसके बाद चारों युवकों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर वहाँ से भाग गए।

परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज, मेडिकल जांच जारी

दुष्कर्म के बाद युवती अपने घर पहुँची और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों द्वारा कोपा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, युवती बगीचे में गई थी, तभी गाँव के ही चार युवकों ने मिलकर उससे जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कोपा थाना अध्यक्ष पिन्टू कुमार ने पीड़िता को महिला सिपाही के साथ मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ALSO READ: Ranchi News: रिम्स (RIMS) में वेंटिलेटर के इंतजार में नवजात बिरहोर की मौत, 40 मिनट तक नहीं मिला बेड

सारण पुलिस अधीक्षक ने की पुष्टि, छापेमारी जारी

सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कुमार आशीष ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह घटना कोपा थाना क्षेत्र में हुई है, जिसमें चार युवकों द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि इस घटना की गहनता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सारण पुलिस जल्द से जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लेगी।

 

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular