31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

रशीदा नाज बनीं झारखंड साइंस टॉपर, 489 अंक के साथ रचा इतिहास…

जामाडोबा: जामाडोबा रमजानपुर की छात्रा रशीदा नाज ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 12वीं साइंस स्ट्रीम परीक्षा में 489 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

रशीदा DAV प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की छात्रा हैं और शुरू से ही पढ़ाई में बेहद मेहनती रही हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली रशीदा के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।

रशीदा बताती हैं कि उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस से ज्यादा अपने स्कूल और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर भरोसा किया। उनका पसंदीदा विषय गणित है, जबकि केमिस्ट्री में उन्हें 99 अंक मिले हैं।

अपनी सफलता का श्रेय रशीदा अपने परिवार और शिक्षकों को देती हैं। उन्होंने खास तौर पर अपनी बड़ी बहन तनिष्क फातिमा का जिक्र किया, जिन्होंने शुरुआती कक्षाओं में उनकी पढ़ाई में अहम भूमिका निभाई।

शिक्षिका निगार सुल्ताना ने भी रशीदा की मेहनत और लगन की सराहना की।रशीदा का सपना आगे चलकर प्रोफेसर बनने का है और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular