जामताड़ा:जामताड़ा नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरवा केंदुवाडीह में जमीन विवाद का पुराना जख्म अभी भी हरा है कुछ दिन पहले इसी विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.
जिसके बाद कई आरोपी जेल गए और कुछ को जमानत भी मिल चुकी है बावजूद इसके गांव में तनाव और गुस्सा कायम है इसी बीच विवादित परिवार की आठ वर्षीय बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए परिजन कई अस्पतालों में ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया अंतिम संस्कार के समय परिजनों को डर था कि शव गांव ले जाने पर तनाव भड़क सकता है.
हालात को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया पुलिस की मुस्तैदी से संभावित विवाद टल गया और माहौल नियंत्रित रहा जामताड़ा से शेख शमीम की रिपोर्ट






















