25.4 C
Jharkhand
Thursday, March 12, 2026

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में मिलेट आधारित उद्यमिता प्रशिक्षण का दूसरा दिन आयोजित…

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित उच्च गुणवत्ता वाले मिलेट (श्रीअन्न) उत्पादन और डिजिटल मार्केटिंग इंटीग्रेशन विषयक तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का दूसरा दिन मंगलवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल के बाँकुड़ा जिले के सालतोरा प्रखंड के सलमा ग्राम पंचायत की आदिवासी महिला उद्यमी भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों को मिलेट की उन्नत खेती, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार मिलेट आधारित उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है।

प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग के बुनियादी तरीकों, सोशल मीडिया के उपयोग और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उत्पादों के प्रचार-प्रसार के बारे में भी बताया गया। साथ ही उद्यम प्रबंधन, लागत नियंत्रण और बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. निलाद्रि दास और प्रो. रश्मि सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने अनुभव साझा किए और मिलेट आधारित उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए नए विचारों पर चर्चा की।

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की यह पहल आदिवासी महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
असर्फी अस्पताल प्रबंधन ने श'व को बंधक बना मानवता को किया श'र्म'सार,मेयर संजीव सिंह पहुंचे फिर क्या
03:50
Video thumbnail
जियो मार्ट में काम पर हुआ विवाद तो बीच सड़क ले लाठी दे लाठी,और पहुंच गई पुलिस...
02:50
Video thumbnail
धनबाद :कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा युवकों ने बीच सड़क पर की जमकर मारपीट,मौके पर पुलिस...
00:39
Video thumbnail
डुमरी में पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो ह,त्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार
02:28
Video thumbnail
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 23 पदों के लिए मतदान जारी, धनबाद के 7 वकील चुनावी मैदान में
03:51
Video thumbnail
केशलपुर में बाहा बोंगा पूजा की धूम, आस्था और परंपरा से गूंजा क्षेत्र
02:03
Video thumbnail
100 दिन में बिहार सरकार ने क्या किया काम...बता रहे हैं मंत्री विजय कु सिन्हा... सुन लीजिए।....
00:56
Video thumbnail
गोताखोरों के लिए सुरक्षा किट प्रोत्साहन राशि की मांग विधायक राज सिन्हा ने सदन में उठाया मामला...
00:36
Video thumbnail
जमीन दो दाम लो या कब्जा करने से रोकने का हिम्मत है तो रोक लोचन्द्रवंशी परिवार ने सांसद ढुलू पर लगाया
02:14
Video thumbnail
पहले नन AC और अब बुंदेला AC बस से 1.45 MT नकली पनीर और 6 तीन नकली घी फ़ूड सैफ्टी ऑफिसर ने किया जब्त,
07:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!