25.9 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

West Bengal में बीजेपी नेता के पीए की हत्या से सनसनी, पीछा कर बरसाईं गोलियां…

पश्चिम बंगाल: Madhyamgram के दोहरिया इलाके में देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीजेपी नेता Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ अपनी स्कॉर्पियो कार में सफर कर रहे थे। ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और चंद्रनाथ बगल वाली सीट पर बैठे थे। तभी एक संदिग्ध कार काफी देर तक उनकी गाड़ी का पीछा करती रही। अचानक पीछा कर रही कार आगे आकर धीमी हो गई, जिससे चंद्रनाथ की गाड़ी की रफ्तार भी कम करनी पड़ी।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें चंद्रनाथ के सीने, पेट और सिर में गोलियां लगीं। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल की गई बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे साफ है कि वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी। गोलीबारी में कार चालक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज SSKM Hospital में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से मिले खोखे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हमले में अत्याधुनिक हथियार, संभवतः Glock पिस्टल का इस्तेमाल किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हथियार की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

West Bengal के डीजीपी Siddhartha Nath Gupta ने बताया कि मामले से जुड़ी एक संदिग्ध कार को जब्त कर लिया गया है। कार की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी और उसमें से जिंदा गोलियां व इस्तेमाल किए गए कारतूस बरामद हुए हैं।

फिलहाल पुलिस जेसोर रोड और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामले में तीन स्थानीय हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य हमलावर अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular