23.2 C
Jharkhand
Sunday, September 13, 2026

शेखर अग्रवाल का कदम अवसरवादिता का प्रतीक: भाजपा…

धनबाद:  भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भाजपा नेता शेखर अग्रवाल द्वारा नगर निगम धनबाद के मेयर पद के लिए नामांकन करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होना उनके व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थ और अवसरवादी सोच को उजागर करता है।

श्रवण राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा और राष्ट्रहित के लिए काम करने वाली पार्टी है, जबकि झामुमो जैसी पार्टियाँ केवल सत्ता और परिवारवाद की राजनीति करती हैं। शेखर अग्रवाल का यह कदम यह साबित करता है कि कुछ लोग राजनीति को सेवा नहीं, बल्कि सौदेबाज़ी का माध्यम मानते हैं।

उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता सब देख रही है और समय आने पर ऐसे अवसरवादी लोगों को करारा जवाब देगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है और नगर निगम चुनाव में जनता के मुद्दों पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगा। धनबाद में भाजपा की जीत तय है, क्योंकि जनता अब विकास, सुशासन और पारदर्शिता चाहती है, न कि दलबदल और छल-कपट की राजनीति।
जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि भाजपा से नामांकन करने के बाद शेखर अग्रवाल का झामुमो में शामिल होना न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात है, बल्कि धनबाद की जनता के साथ भी धोखा है।

उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि झामुमो किस तरह चुनाव में “खरीद-फरोख्त” और “सत्ता के सौदे” के आधार पर राजनीति करती है। भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए संघर्ष करता है, जबकि कुछ लोग निजी लाभ के लिए दल बदलते हैं। ऐसे लोगों का भाजपा की राजनीति में कोई स्थान नहीं है।

मानस प्रसून ने स्पष्ट किया कि भाजपा संगठन अनुशासन, सिद्धांत और जनसेवा के आधार पर चलता है और जनता चुनाव में झामुमो व उसके साथ खड़े दलबदलुओं को करारा जवाब देगी।
जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि शेखर अग्रवाल द्वारा नामांकन के बाद झामुमो में शामिल होना पूरी तरह से अवसरवादी और जनभावनाओं के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह घटना झामुमो की राजनीतिक संस्कृति को उजागर करती है, जो सत्ता के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ता राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा के लिए राजनीति करता है।
पंकज सिन्हा ने कहा कि धनबाद की जनता दलबदल और राजनीतिक सौदेबाज़ी को कभी स्वीकार नहीं करेगी। नगर निगम चुनाव में जनता विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व को चुनेगी—और वह विकल्प भाजपा ही है।

spot_img
Video thumbnail
टाइगर जयराम महतो & स्वास्थ्य मंत्री इऱफान अंसारी,आपकी नज़र में दोनों में जनता के लिए बेहतर नेता कौन?
00:31
Video thumbnail
जिसके संग लिया था सात फेरे,उसे छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी बीवी तो पति ने ही कर दिया कन्यादान..
00:22
Video thumbnail
यंग लीडर भारत 2027 का आयोजन,देश की विकाश की रूप रेखा पर युवाओं की परखी जाएगी प्रतिभा...
03:03
Video thumbnail
छपरा में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत, सैकड़ों मामलों का ऑन स्पोर्ट निष्पादन भी हुआ...
01:07
Video thumbnail
धनबाद में SONU-MONU के दूसरे प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ कल, Alokik Emporio Mall में खुलेगा नया शोरूम
02:14
Video thumbnail
मॉनसून खेल महोत्सव में पहुंचे CIMFAR निदेशक,एके मिश्रा ने खास बातचीत में क्या-क्या बताया
04:20
Video thumbnail
पति को छोड़ इंस्टाग्राम प्रेमी की हो गयी पत्नी,पति ने ही कर दिया कन्या दान,अजब प्रेम की गजब कहानी...
01:43
Video thumbnail
मेयर संजीव सिंह के वकील जावेद की हत्या की साजिश नाकाम! आर्म्स-कारतूस संग अपराधी गिरफ्तार, रामगढ़ जेल
02:56
Video thumbnail
पटना SSP ने क्राइम मीटिंग में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने का मंत्र देते हुए सभी थानेदारों को
01:54
Video thumbnail
जिला परिषद सदस्य पति को बेखौफ अपराधियों ने मारी आठ गोली,फिर हो गया बवाल...#CrimeNews
01:59

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular