29.5 C
Jharkhand
Saturday, June 13, 2026

तेज रफ्तार कार ने चार वाहनों को मारी टक्कर, एक गंभीर…

धनबाद(DHANBAD):थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ आठ लेन सड़क पर रविवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक हुंडई कार ने चार वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेएच-10-आर-9354 नंबर की हुंडई कार तेज रफ्तार में चल रही थी और पीछे चल रही जेएच-10-एबी-8756 नंबर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई।

हालांकि, इस कार में सवार न्यू कार्मिक नगर निवासी 38 वर्षीय विकास कुमार, उनकी पत्नी 35 वर्षीय प्रिया कुमारी, 12 वर्षीय बेटी यशी शर्मा और 3 वर्षीय दीक्षा शर्मा बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि परिवार अपनी बेटी के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में आयोजित वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम से लौट रहा था।
टक्कर मारने के बाद हुंडई कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी जेएच-10-बीएल-6969 नंबर की कार सहित अन्य वाहनों और बाइकों से जा टकराई। इसी दौरान दुकान से चाय पीकर अपनी गाड़ी की ओर जा रहे युवक निखिल मोदी इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और उनके मित्रों की मदद से निखिल मोदी को पहले एशियन जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें असर्फी अस्पताल और फिर दुर्गापुर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने हुंडई कार से शराब भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
देवड़ी मंदिर पहुंच सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना संग की पूजा अर्चना,लिया माता का आशीर्वाद...
00:56
Video thumbnail
मुंबई में करेंट लगने से धनबाद के युवक की मौ,त, गांव में पसरा मा,तम
03:12
Video thumbnail
ऋषिभिट्टा पहाड़ी बनी हाथियों की शरणस्थली, चेकडैम में जलक्रीड़ा करते दिखे गजराज
01:25
Video thumbnail
SIR को प्रभावी तरीके से संचालित करवाने के लिए जमुआ में BLA 2 का BJP ने किया आयोजन
03:11
Video thumbnail
DCA आयोजित कर रही है 16 जून से वीमेंस क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप, बेस्ट परफॉर्मर को मिलेगा डिस्ट्रिक
05:02
Video thumbnail
गन्ने के जूस की आईस बॉक्स में मिला नॉनवेज,हंगामा के बाद भरतपुर में दुकानदार पुलिस हिरासत में...
00:23
Video thumbnail
धनबाद में अन्नपूर्णा देवी का दावा,पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल,राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
03:12
Video thumbnail
हजारीबाग में बुजुर्ग महिला की निर्मम ह'त्या,जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम...
02:42
Video thumbnail
अपराधी को उसी की भाषा में देंगे जवाब, अगर चला दी गोली तो अब दोनों आंखों के बीच उसे भी लगेगी,SSP
00:31
Video thumbnail
झारखंड T 20 लीग में आज किसके साथ किसका मुकाबला...?
00:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!