29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: छपरा में तिलक समारोह में अतिथियों को पौधा देकर किया सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण, सारण जिले के पियानो गांव में शिक्षक सरोज के तिलक में अनोखी पहल, पर्यावरण संरक्षण को दिया गया बढ़ावा

छपरा, पर्यावरण संरक्षण: आज जहां शादी-ब्याह में दिखावे और खर्चों की होड़ लगी रहती है, वहीं छपरा के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के पियानो गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। शिक्षक सरोज के तिलक समारोह में आए सभी अतिथियों को सफेदा का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय

यह आयोजन न केवल अनोखा रहा, बल्कि स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गया। शादी समारोहों में प्रचलित उपहारों से हटकर पौधे भेंट करना एक ऐसा संदेश है जो लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के महत्व की ओर आकर्षित करता है।

समारोह के आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पेड़-पौधों के महत्व को समझाना था।

समारोह के प्रमुख संदेश:

  • हर अतिथि को दिया गया एक सफेदा पौधा

  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया

  • पेड़ों के महत्व और उपयोगिता पर लोगों का ध्यान केंद्रित

  • आयोजन की सोशल मीडिया पर भी हो रही सराहना

  • गांव और जिले में बन गया जागरूकता का उदाहरण

यह भी पढ़े : भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद झारखंड में गोवंश हत्या निषेध अधिनियम (2005) के सख्त पालन की मांग

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं:

समारोह में भाग लेने वाले कई लोगों ने इसे “समाज के लिए प्रेरणास्पद कदम” बताया और कहा कि “ऐसे प्रयासों से ही हरित भारत की कल्पना साकार हो सकती है।”

रिपोर्ट: पंकज श्रीवास्तव

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular