25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

दिनदहाड़े 9 साल के बच्चे को छीनने की कोशिश, संदिग्ध महिला हिरासत में…

झारखंड: झारखंड में इन दिनों बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। हाल ही में रांची से अपहृत अंश-अंशिका की बरामदगी के बाद यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हंगामा

बाघमारा थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक बस स्टैंड में दिनदहाड़े एक 9 वर्षीय बच्चे को संदिग्ध महिला द्वारा उसकी असली मां से छीनकर ले जाने का प्रयास किया गया।
संदिग्ध महिला बच्चे को अपना बेटा बताकर भीड़ को गुमराह करने लगी, जबकि असली मां लगातार बच्चे पर अपना अधिकार जता रही थी। दोनों महिलाओं के बीच बहस और धक्का-मुक्की देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं व बच्चे को बाघमारा थाना ले आई।
घटना की जानकारी मिलने पर बच्चे की असली मां के परिजन भी थाना पहुंच गए।

दस्तावेज जांच के बाद बच्चे को मां को सौंपा

बच्चे की मां रेवती देवी ने अपने बेटे रियौन राज का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए।
जांच के बाद पुलिस ने बच्चे को उसकी असली मां को सौंप दिया।

संदिग्ध महिला हिरासत में

वहीं संदिग्ध महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा गया है।
घटना की जानकारी फैलते ही थाना परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

मां की आपबीती

बच्चे की मां ने बताया कि उनका ससुराल जोड़ापोखर है और वे अपने मायके बोकारो जिले के करमाटांड़ जा रही थीं।
वे जोड़ापोखर से खानूडीह स्टेशन पहुंचीं और वहां से बाघमारा बस स्टैंड से ऑटो में बेटे के साथ सवार हुईं। इसी दौरान एक महिला ने उनके बेटे को अपना बेटा बताकर जबरन छीनने की कोशिश की, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।
हंगामा देखकर लोग जमा हो गए, जिससे महिला अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सकी।

बच्चे ने बताया डरावना अनुभव

9 वर्षीय रियौन राज ने बताया कि वह अपनी मां के साथ मामा के घर जा रहा था, तभी एक महिला जबरन उसे ले जाने लगी।
उसने कहा कि वह बहुत डर गया था।

पुलिस का बयान

बाघमारा थाना प्रभारी ने बताया कि इंदिरा चौक बस स्टैंड से बच्चा चोरी की सूचना मिली थी।
सूचना मिलने पर दोनों महिलाओं और बच्चे को थाना लाकर पूछताछ की गई।
बच्चे की मां द्वारा आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने के बाद बच्चे को उसे सौंप दिया गया है।
संदिग्ध महिला की पहचान की जा रही है। प्राथमिक तौर पर महिला विक्षिप्त प्रतीत हो रही है, इसलिए उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular