झारखंड: झारखंड में युवा कांग्रेस के चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल रहा। जीत का जश्न मनाते हुए युवा नेताओं ने पार्टी की विचारधारा और जनता से जुड़ाव पर जोर दिया।
एक युवा नेता ने कहा,
“मेरे घर में पहले कोई नेता या मंत्री नहीं था, लेकिन आज मैं कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूँ। इसके लिए मैं राहुल गांधी जी का आभार प्रकट करता हूँ।”
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझती है और नेताओं के बजाय जनता के साथी बनकर काम करती है।
युवा नेताओं का कहना है कि यही सोच कांग्रेस को अन्य दलों से अलग बनाती है और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है।






















