25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार..21 नवंबर से 15 दिसंबर तक सभी पंचायतों व नगर क्षेत्रों में आयोजित होंगे शिविर…

धनबाद: धनबाद जिले के सभी 256 पंचायतों में आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायतवार आयोजन 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन निम्नानुसार होगा :

  • धनबाद प्रखंड – 12 पंचायत
  • तोपचांची – 28 पंचायत
  • बलियापुर – 23 पंचायत
  • पूर्वी टुंडी – 9 पंचायत
  • निरसा – 27 पंचायत
  • टुंडी – 17 पंचायत
  • गोविंदपुर – 39 पंचायत
  • बाघमारा – 61 पंचायत
  • कालियासोल – 20 पंचायत
  • एगारकुंड – 20 पंचायत

इसके अलावा,

  • धनबाद नगर निगम – 55 वार्ड
  • चिरकुंडा नगर परिषद – 21 वार्ड
    में भी विभिन्न तिथियों को शिविर लगाए जाएंगे।
    प्रत्येक शिविर में प्रखंड स्तरीय समन्वय पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

21 नवंबर को इन पंचायतों/वार्डों में लगेंगे शिविर

  • गोपीनाथडीह (धनबाद)
  • पावापुर (तोपचांची)
  • मुकुंदा (बलियापुर)
  • चुरूरिया (पूर्वी टुंडी)
  • बैजना (निरसा)
  • जीतपुर (टुंडी)
  • अमरपुर (गोविंदपुर)
  • छाताटांड़ (बाघमारा)
  • बांदा पूर्व (कालियासोल)
  • डूमरकुंडा दक्षिण (एगारकुंड)
  • वार्ड संख्या 7, 8, 15 (धनबाद नगर निगम)
  • वार्ड 15 (धनबाद सदर)
  • वार्ड संख्या 1 (चिरकुंडा नगर परिषद)

शिविरों में उपलब्ध सुविधाएँ एवं प्राथमिकता वाले फोकस क्षेत्र

शिविरों में आम जनता को राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन ऑन-द-स्पॉट लिए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं :

फोकस क्षेत्र

  • जाति / आवासीय / आय प्रमाण पत्र
  • अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • लैंप्स–पैक्स सदस्यता
  • सर्वजन पेंशन योजना
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
  • मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
  • बिरसा हरित ग्राम योजना
  • हरा राशन कार्ड
  • बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना
  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
  • झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना
  • अबुआ आवास योजना

जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, वहां प्रतीक्षा सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर लाभ प्रदान किया जाएगा।

अन्य प्रमुख सेवाएँ

  • सभी प्रकार की पेंशन योजनाओं हेतु आवेदन
  • आयुष्मान कार्ड वितरण
  • सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वन पट्टा
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितीकरण हेतु आवेदन
  • सेचुरेशन-आधारित लाभुक अभियानों हेतु आवेदन

शिविरों में तत्काल परिसंपत्ति वितरित करने और ऑन-द-स्पॉट शिकायत निवारण की भी व्यवस्था रहेगी।

उपायुक्त की अपील

उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिले के अधिक से अधिक नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएँ तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular