32.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

कापासारा में अवैध खनन मौत के मुआवजे की मांग को लेकर परिजन पहुंचे मुगमा, नहीं बनी सहमति…

निरसा(NIRSA): निरसा स्थित इसीएल मुगमा एरिया के बंद पड़े कापासारा ओसीपी में रविवार सुबह अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से नियामतपुर (पश्चिम बंगाल) के निवासी मनोज साव की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने शव को बाहर निकलवाकर नियामतपुर में अंतिम संस्कार कर दिया।

सोमवार को मृतक के परिजन—पत्नी, पुत्र, भाई सहित दर्जनों लोग—मुगमा पहुँचे और घटना में जिम्मेदार बताए जा रहे ठेकेदार अमित कुमार उर्फ अजगर यादव के घर पहुंचकर मुआवजे की मांग उठाई। लेकिन काफी देर तक बात-चीत के बावजूद किसी भी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद परिजन वापस लौट गए।

परिजनों की पीड़ा

मृतक की पत्नी रिंकू साव ने बताया कि घर में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, सभी नाबालिग हैं।
मनोज साव ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
उन्होंने कहा, “मेरे बच्चों को देखने वाला कोई नहीं है। यदि उचित मुआवजा मिल जाए तो हमारे जीवन-यापन में सहारा मिल सकता है।”

वहीं मृतक के साले रमेश कुमार साव ने कहा कि मनोज साव जंगल क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके निधन के बाद तीनों बच्चों का भविष्य अधर में है। उन्होंने कहा कि वे मुआवजे की मांग को लेकर निरसा विधायक अरूप चटर्जी से भी मिले हैं। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

स्थानीय आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि कापासारा क्षेत्र में अवैध खनन का जोखिम लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन निगरानी के अभाव में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!