30.1 C
Jharkhand
Friday, June 26, 2026

धर्मपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी…

जामताड़ा: अनुमंडल पुलिस कार्यालय, जामताड़ा में एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बहुचर्चित धर्मपुर गोली हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता व फरार आरोपी जमशेदीन उर्फ जमीरुद्दीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ ने बताया कि 05 मई की सुबह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर थाना कांड संख्या 20/2026 (धारा 103(1)/61(2) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट) का मुख्य आरोपी अपने घर के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए और उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

नारायणपुर थाना प्रभारी साकेत प्रताप देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धरमपुर गांव के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (JH21G 9141) पर आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमशेदीन उर्फ जमीरुद्दीन अंसारी, पिता हसन रशीद, निवासी धरमपुर, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन तथा उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने धर्मपुर गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और खुद को इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। इस मामले में पहले ही पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जिनके पास से भी हथियार, मैगजीन, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ नारायणपुर थाना, साइबर थाना सहित विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं।

इस सफल कार्रवाई में नारायणपुर थाना, करमाटांड़ थाना एवं सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही। एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की जांच तेज कर दी है।

spot_img
Video thumbnail
प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी करने वाला था बड़ा कांड हो गया आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार..
03:54
Video thumbnail
झरिया:निगम में जुर्माना भरने के बाद RS पैलेस का खुला ताला,ये हुई थी अनियमितता..!#Jharia
00:53
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular