28.3 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

सहरजोरी काली मंदिर के निकट मिला अज्ञात युवक का शव,सर्पदंश की आशंका…

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरजोरी काली मंदिर के समीप एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना बरवाअड्डा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों और विभिन्न थानों से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के दाहिने हाथ पर सांप के काटने जैसा निशान पाया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सर्पदंश से हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

spot_img
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58
Video thumbnail
23 August 2026
00:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular