33.3 C
Jharkhand
Thursday, June 25, 2026

प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल …

धनबाद: धनबाद पुलिस को रंगदारी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बरवाअड्डा थाना मैं मामला दर्ज किया गया था।

बताया जा रहा है कि 6 मई 2026 को गुलाम अंसारी ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले में देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास, मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम का इस्तेमाल कर गुलाम अंसारी के अलावा धनबाद स्थित एक अस्पताल के संचालक से भी रंगदारी मांगने के लिए फोन किया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल और एक रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

spot_img
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एसएसएलएनटी महाविद्यालय की छात्राओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
04:55
Video thumbnail
लखनऊ अ'ग्निकांड के बाद जागी धनबाद जिला प्रशासन,कई कोचिंग संस्थानों की जांच के बाद चार को किया सील..!
03:46

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular